Election Results 2022: पीएम मोदी ने कहा आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। उत्तराखंड और यूपी में परंपरा के उलट बीजेपी दोबारा सत्ता में आ रही है... योगी आदित्यनाथ इतिहास बदलने जा रहे हैं.. BJP ने चार राज्यों में अपनी सरकार बनाने का दावा किया है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है..

Updated: Mar 10, 2022 02:57 PM IST

सिराथू से डिप्टी सीएम केशव मौर्य चुनाव हारे

सिराथू से डिप्टी सीएम केशव मौर्य चुनाव हारे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की सिराथू सीट से राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए। गुरुवार देर रात जारी चुनाव नतीजों के अनुसार समाजवादी पार्टी की डॉ पल्लवी पटेल ने बीजेपी प्रत्याशी केशव मौर्य को 7 हजार 337 मतों से पराजित कर दिया।

चार राज्यों में जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है

चार राज्यों में जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है

चार राज्यों में जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे लोकतंत्र के उत्सव का दिन करार दिया है। पीएम ने साथ ही यह भी दावा किया है कि इन नतीजों ने 2024 के परिणाम भी तय कर दिए हैं। उन्होंने बीजेपी की इस प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने इस लोकतंत्र में हिस्सा लेनेवाले मतदाताओं को आभार जताने के साथ ही बधाई भी है और दस मार्च से ही होली शुरू करने के कार्यकर्ताओं के उत्साह में रंग भरने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने 2014, 2017, 2019 और अब  2022 में लगातार बीजेपी की जीत को मतदाताओं के विकास की चाह से जोड़ा है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुे ये बातें कही हैं। बीजेपी ने सैंतीस सालों में पहली बार यूपी में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का गौरव हासिल किया है। कार्यकर्ता और नेता इस जीत से बेहद जोश में हैं।

गोवा में खाता तक नहीं खोल पाई TMC

गोवा चुनाव में जोर शोर से उतरी टीएमसी खाता तक नहीं खोल पाई। राज्य में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही। बीजेपी 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उधर आम आदमी पार्टी को पहली बार गोवा विधानसभा में एंट्री मिली है। AAP के दो उम्मीदवार जीते हैं, लेकिन पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जिस अमित पालेकर को CM का चेहरा बनाया था वे ही चुनाव हार गए। गोवा की 40 सीटों में से बीजेपी को 20 पर जीत हासिल हुई। बीजेपी को 3 निर्दलियों और MGP के 2 विधायकों ने समर्थन दे दिया है। इस तरह उसका आंकड़ा 25 हो गया है जो बहुमत से 4 ज्यादा है। कांग्रेस राज्य में 12 सीटें ही जीत पाई।

प्रियंका के सिपहसालार अजय लल्लू हारे चुनाव

प्रियंका के सिपहसालार अजय लल्लू हारे चुनाव

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू चुनाव हार गए हैं। कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से अजय कुमार लल्लू को 78403 वोटों से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वह 33017 मतों के साथ अपनी सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। लल्लू को कुल 220234 वोटों में से 14.99 फीसदी वोट ही मिले। तमकुहीराज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के असीम कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 111420 वोट हासिल किए हैं। 

करहल से 60 हजार वोट से जीते अखिलेश

करहल से 60 हजार वोट से जीते अखिलेश

उत्तर प्रदेश चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीट करहल से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बंपर जीत दर्ज की है। करहल में अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को 60 हजार वोटों से हराया है।

उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के सीएम चेहरे हारे

उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के सीएम चेहरे हारे

उत्तराखंड में बीजेपी के मुख्यमंत्री धामी और कांग्रेस के चुनावी चेहरे एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, दोनों ही चुनाव हार गए हैं। यही नहीं आम आदमी पार्टी के चेहरा बने अजय कोठियाल भी काफी पीछे हैं। लेकिन उत्तराखंड में यह पहली बार हुआ है कि जनता ही एक ही पार्टी को दोबारा जिता दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस को पछाड़ते हुए 6 सीटें जीत ली हैं और 41 सीटों पर बढ़त बनाए है। जबकि कांग्रेस ने 3 सीटें जीती हैं और 19 सीटों पर आगे है। सभी अटकलों के खिलाफ यह नतीजे बीजेपी की सत्ता में वापसी के लिए अच्छे संकेत बने हैं।

फाजिलनगर से हारे स्वामी प्रसाद मौर्य

फाजिलनगर से हारे स्वामी प्रसाद मौर्य

बीजेपी से पाला बदलकर सपा में आए दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से चुनाव हार गए हैं। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों की मतगणना के ताजा रुझानों में बीजेपी गठबंधन 263 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि सपा गठबंधन दो नंबर पर रहते हुए 135 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बसपा महज 2 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे दिख रही है। अन्य भी 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

हमें सिस्टम बदलना है: केजरीवाल

पंजाब में अप्रत्याशित जीत से गदगद आप नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से पंजाब के लोगों को संबोधित किया। केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि, 'पंजाब के लोगों ने यह बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है। सब के सब मिल गए थे AAP को हराने के लिए। हमारे छोटे कार्यकर्ताओं ने धुरंधरों को हराया है। सीएम चन्नी को हराने वाला नवयुवक मोबाइल दुकान पर काम करता था। हमें इस सिस्टम को बदलना है। हम कॉलेज बनवाएंगे, ताकि देश के छात्रों को यूक्रेन पढ़ने जाने की जरूरत नहीं पड़े। दिल्ली से शुरुआत हुई थी, अब पंजाब ने मौका दिया है, आगे देश की बारी है। हम पुर्र देशवासियों से कहते हैं कि आम आदमी पार्टी से जुड़िए, हम देश की तस्वीर बदलेंगे।'

14 हजार वोट से हारे पूर्व सीएम हरीश रावत

14 हजार वोट से हारे पूर्व सीएम हरीश रावत

उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी कैंडिडेट मोहन सिंह बिष्ट ने रावत को 14 हजार वोटों से मात दिया। रावत पहले ही कह चुके हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव होगा। ऐसे में उनके सियासत से सन्यास लेने की भी अटकलें लगाई जा रही है।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। चमकौर साहिब और भदौर सीटों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों ही सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है। चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस की तरफ से सीएम बनाए गए थे। लगभग एक सौ ग्यारह दिन की सरकार चलाने के बाद वो चुनाव में दो सीटों पर एक साथ चुनाव मैदान में उतरे थे। कांग्रेस को उनके नाम पर दलित वोट हासिल करने की उम्मीद थी, लेकिन सीएम खुद दोनों ही सीटों से चुनाव हार गए हैं। इस हार से कांग्रेस को भी करारा झटका लगा है।

गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बड़ा बयान, बीजेपी को मिलेगा निर्दलीयों का सहयोग

गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बड़ा बयान, बीजेपी को मिलेगा निर्दलीयों का सहयोग

शुरुआती रुझानों में अपनी ही सीट पर पीछे चल रहे गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि सरकार बीजेपी की ही बनेगी। उन्होंने यह भी दावा कर दिया है कि तीन निर्दलीय विधायक उनके संपर्क में हैं। हालांकि यहां मुकाबला अभी भी बहुकोणीय दिख रहा है। और ऐसे में छोटी पार्टियों और निर्दलीयों का समर्थन बड़ा खेल कर सकता है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस के साथ ऐसा ही धोखा हुआ था जब सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत के बावजूद वो सरकार नहीं बना पायी थी और बीजेपी ने जोड़तोड़कर सत्ता कब्जा कर लिया था।

पंजाब में हार की ओर कांग्रेस, चन्नी के इस्तीफ़े पर नज़र

पंजाब में हार की ओर कांग्रेस, चन्नी के इस्तीफ़े पर नज़र

पंजाब में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत से कांग्रेस बड़ी हार के मुहाने पर है। आलम ये है कि कांग्रेस के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, मौजूदा सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष सिद्ध सभी को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। चरनजीत सिंह चन्नी तो दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने तो जनता का फैसला स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई भी दे दी है। अटकलें लगायी जा रही हैं कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री चन्नी जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।

इस चुनाव में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और अमरिंदर सिंह भी हार की कगार पर हैं।

पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह हार गए चुनाव

पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह हार गए चुनाव

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। दो बार के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन को आप कैंडिडेट अजीत पाल सिंह ने शिकस्त दी है।

पंजाब में सभी बड़े चेहरे धराशायी

पंजाब में सभी बड़े चेहरे धराशायी

पंजाब में आम आदमी पार्टी के अलावा सभी पार्टियों के बड़े चेहरे धराशायी होते दिख रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी पारंपरिक सीट पर पीछे चल रहे हैं। अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल भी पीछे चल रहे हैं।

AAP एक राष्ट्रीय ताकत बनकर उभरी है: राघव चड्डा

AAP एक राष्ट्रीय ताकत बनकर उभरी है: राघव चड्डा

आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्डा ने चंडीगढ़ से विजय ताल ठोकते हुए प्रदेश की जनता को धन्यवाद कहा है। चुनाव रुझान देख खुशी से लबरेज चड्डा ने कहा हमने तो झाड़ू चलाने कहा था आपने तो वैक्यूम क्लीनर चला दिया। चड्डा ने यह भी कहा है कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय ताकत बनकर उभरी है।

पंजाब में AAP अप्रत्याशित जीत की ओर

पंजाब में AAP अप्रत्याशित जीत की ओर

पंजाब के चुनावी रुझानों ने सभी राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अप्रत्याशित जीत की ओर बढ़ रही है। 117 विधानसभा सीटों वाले इस प्रदेश में आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर आगे है जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 13 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अकाली दल 9 और बीजेपी 5 सीटों पर आगे है।

लालकुआं से हरीश रावत 8 हजार वोटों से पीछे

लालकुआं से हरीश रावत 8 हजार वोटों से पीछे

उत्तराखंड के रुझानों में कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ती दिख रही है। स्वयं पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट से 8 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। उत्तराखंड में बीजेपी 44 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस महज 22 सीटों पर आगे है।

उत्तराखंड के रुझानों में BJP को बहुमत

उत्तराखंड के रुझान में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलती दिख रही है। 70 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी 44 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है।

कैप्टन और सिद्धू दोनों पीछे

पंजाब के शुरुआती रुझान बेहद रोचक हैं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। उधर पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं। पंजाब में आप 83 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी 4 और अकाली दल 9 सीटों पर आगे है।

UP गोरखपुर सदर से सीएम योगी आगे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में बीजेपी बड़ी बढ़त की ओर अग्रसर है। रुझानों में बीजेपी 224 सीटों पर आगे है। गोरखपुर सदर सीट से योगी आदित्यनाथ और सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।

BJP कार्यालय में जश्न शुरू, शाम तक PM मोदी पहुंचेंगे

चार राज्यों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों में अप्रत्याशित जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी के कार्यालयों में जश्न शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक शाम तक पीएम मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पहुंचेंगे।

नई हवा है: केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, 'नई हवा है। सपा सफ़ा है। बेवजह अखिलेश ख़फ़ा हैं!'

गोवा में कांग्रेस 15 और बीजेपी 13 सीटों पर आगे

गोवा में कांग्रेस 15 और बीजेपी 13 सीटों पर आगे

गोवा में कांग्रेस 15 और बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। गोवा में कुल चालीस में से 38 सीटों के रुझान आ गए हैं। हालांकि सीएम प्रमोद सावंत के पीछे चलने का शुरुआती रुझान देखने को मिला है।

UP में बीजेपी 200 के पार

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल बीजेपी 212 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी ने 86 सीटों पर बढ़त बना रखा है। बीएसपी 6, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है।

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आगे

सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। इसके अलावा राजेश्वर सिंह, धनञ्जय सिंह, नीलकंठ तिवारी, रघुराज प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, पंकज सिंह आगे चल रहे हैं। जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।

UP में BJP को बड़ी बढ़त

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। बीजेपी 148 सीटों पर आगे है, जबकि समाजवादी पार्टी 72 और बीएसपी 2 सीटों पर आगे है।

भगवंत मान के घर के बाहर भांगड़ा शुरू

पंजाब में आम आदमी पार्टी 45 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस को 32 सीटों पर बढ़त है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलने के बाद भगवंत मान के घर के बाहर भांगड़ा शुरू हो गया है।

वक़्त आ गया है फैसलों का: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि अब फैसलों का वक़्त आ गया है। अखिलेश ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है और उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।

गोवा में कांग्रेस को बढ़त

गोवा की शुरुआती रुझानों में कांग्रेस एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई है। गोवा की 20 सीटों पर कांग्रेस आगे है, जबकि 16 सीटों पर बीजेपी को बढ़त है। वहीं 4 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

जनता जीत रही है: केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जनता जीत रही है और गुंडागर्दी हार रही है।

उत्तराखंड में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे

उत्तराखंड के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर बढ़त बना रखा है। 

यूपी में 72 सीटों पर BJP को बढ़त

उत्तरप्रदेश के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। बीजेपी 72 सीटों पर आगे है, जबकि समाजवादी पार्टी को महज 44 सीटों पर बढ़त है। बीएसपी 3 वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

पंजाब में AAP को बढ़त

पंजाब के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक आप को 10 सीटों पर बढ़त है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है। अकाली दल 4 सीट और बीजेपी 2 सीटों पर आगे है। खास बात यह है कि सीएम चन्नी दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं।

यूपी में समाजवादी पार्टी 5 और बीजेपी 11 सीटों पर आगे

यूपी में समाजवादी पार्टी 5 और बीजेपी 11 सीटों पर आगे

यूपी में सात चरणों में हुए 403 विधानसभा सीटों के चुनाव में शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। इसमें बीजेपी ग्यारह सीटों पर आगे चल रही बतायी जा रही है। जबकि समाजवादी पार्टी पांच सीटों पर आगे हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दी अपने उम्मीदवारों को बधाई

 

1200 मतगणना हॉल बनाए गए हैं

वोटों की गिनती के लिए पांच राज्यों में लगभग 1,200 मतगणना हॉल बनाए गए हैं जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से परिणाम दर्ज किए जाएंगे। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतगणना प्रक्रिया से पहले और बाद में मतगणना केंद्रों को सेनेटाइज किया जाएगा। सोशल डिस्‍टेंसिंग की गाइडलाइंस को सुनिश्चित करने के लिए, हवा के उचित प्रवाह, खिड़कियों और निकासी पंखे के साथ मतगणना हॉल पर्याप्त रूप से बड़े होने चाहिए।

50,000 से अधिक अधिकारी तैनात

पांच राज्यों के मतगणना के लिए 50,000 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। प्रक्रिया की निगरानी के लिए पांच राज्यों में 650 से अधिक मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में वोटिंग हुई थीं, यहां 403 विधानसभा सीटें हैं। उत्तराखंड में 70, पंजाब में 117, मणिपुर में 60 और 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए हैं।