दिल्ली में बीच मार्च में ही बेतहाशा गर्मी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी

दिल्ली में मंगलवार को तापमान में तीन डिग्री का इजाफा हुआ है, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, गोवा और ओडिशा में हीट वेव की चेतावनी जारी की है

Updated: Mar 15, 2022, 01:26 PM IST

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में आधे राज्यों में ही तापमान के तेवर दिखने लगे हैं। राजधानी दिल्ली में तमतमाने लगा है औऱ तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नतीजतन दिल्ली में मंगलवार को तापमान में तीन डिग्री का इजाफा हुआ। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री बढ़कर 18.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में तापमान 18 मार्च तक 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हवाएं चलने के कारण स्थिति में कुछ बदलाव हो सकती है। इसके बाद 19 मार्च को थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन 19 के बाद तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में वर्ष 2021 में अधिकतम तापमान 12 मार्च तक 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हालांकि, 2020 में दिल्ली में मार्च में अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2020 और 2021 में बारिश भी हुई थी, लेकिन इस साल महीना सूखा रहा है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का मैक्स अस्पताल में हुआ हर्निया का ऑपरेशन, डॉक्टरों की निगरानी में बीतेंगे दो दिन

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, गोवा, ओडिशा में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों के कई जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शरुआती मार्च से ही तापमान में आई अचानक वृद्धि ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने जल्द ही लू के थपेड़े पड़ने की भी अनुमान जताई है।

राजस्थान के कई जिलों में 16-17 मार्च को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। बाडमेर सोमवार को तापमान 41.6 डिग्रीके साथ सबसे गर्म रहा। जबकि जैसलमेर में 40.9 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 40.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 40 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री से लेकर 14.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP चुनाव में जनता को मूल मुद्दों को भटकाने के लिए हिजाब का मुद्दा उठवाया गया: प्रज्ञा ठाकुर

उधर महाराष्ट्र में भी मार्च से ही लू के थपेड़े पड़ने का अनुमान है। मध्य मार्च में ही यहां भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग द्वारा मुंबई समेत कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई का पारा 38 डिग्री के पार औऱ लगातार बढ़ने का अंदेशा है। मुंबई के लोगों का अभी से गर्मी की तपिश से बुरा हाल हो गया है। जलवायु परिवर्तन देश के कई राज्यों में चिंता का विषय बनता जा रहा है। समुद्र तट से सटा मुंबई जलवायु परिवर्तन को लेकर बेहद संवेदनशील है।