आजादी के 75 साल बाद भारत को मिली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया

राष्ट्रपति चुनाव के तीसरे दौर की मतगणना पूरी हो गई है। तीसरे दौर में ही राष्ट्रपति के आवश्यक वोट द्रौपदी मुर्मू ने जुटा लिए हैं। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

Updated: Jul 22, 2022 04:41 AM IST

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। उन्होंने तीसरे राउंड की काउंटिंग में ही आवश्यक वोट प्राप्त कर लिया है। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है। पहले राउंड की काउंटिंग में द्रौपदी मुर्मू को 540 और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला। जबकि 15 वोट रद्द हो गए हैं। इसके बाद राज्यों की काउंटिंग शुरू हुई जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है।

 

 

 

 

मुर्मू होंगी देश की 15 वीं राष्ट्रपति

मुर्मू होंगी देश की 15 वीं राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। बाकी के राज्यों की गिनती जारी है। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यशवंत सिन्हा ने भी बधाई दी है।

द्रौपदी मुर्मू को निर्णायक बढ़त

द्रौपदी मुर्मू का वोट वैल्यू 3 लाख 78 हजार है जबकि, यशवंत सिन्हा का वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है। संसद के कमरा नंबर 63 में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद अब राज्यों के वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। इसके बाद जीते हुए प्रत्याशी का ऐलान हो जाएगा। इधर, काउंटिंग के बीच द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न शुरू हो गया है।

 

मुर्मू से मिलने जाएंगे पीएम मोदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4 बजे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। बीजेपी चुनाव नतीजे आने से पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त है। भाजपा ने जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी है। नतीजे सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी द्वारा अभिनंदन यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे। जश्न मनाने के लिए पंत मार्ग पर स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय से लेकर राजपथ तक रोड शो किया जाएगा।