चीन में बनी स्टेच्यू ऑफ इक्वालिटी पर बोले राहुल गांधी, क्या नया इंडिया चीन पर निर्भर है

हैदराबाद में संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्थापित की गई है, करीब 216 फूट ऊंची इस विशालकाय मूर्ति का निर्माण चीन में किया गया है, एक तरफ मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की वकालत करती है, दूसरी तरफ प्रतिमा के निर्माण के लिए चीनी कम्पनी को करार देने का विरोध हो रहा है

Updated: Feb 09, 2022, 07:41 AM IST

नई दिल्ली। हैदराबाद में स्थापित की गई संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा के निर्माण का करार चीनी कम्पनी को देने पर बवाल मचा पड़ा है। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की वकालत करने वाली मोदी सरकार के इस दोहरे रवैए का जमकर विरोध हो है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अब इस अंतर्विरोध को लेकर सवाल खड़ा किया है। राहुल गांधी ने पूछा है कि क्या न्यू इंडिया चीन पर निर्भर है। 

राहुल गांधी ने स्टेट ऑफ इक्वालिटी का ज़िक्र करते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि स्टेच्यू ऑफ इंडिया मेड इन चाइना है। क्या न्यू इंडिया चीन निर्भर है?

दरअसल बीते शनिवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी ने संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। करीब 206 फुट ऊंची इस विशालकाय प्रतिमा का न सिर्फ निर्माण एक चीनी कम्पनी ने किया, बल्कि उसका निर्माण भी चीन में हुआ। 

यह भी पढ़ें : औरत क्या पहनेगी यह औरत तय करेगी, औरत का उत्पीड़न बंद करें: प्रियंका गांधी

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिमा को निर्मित करने का करार चीन की एरोसन कॉर्पोरेशन को दिया गया था। करीब पंद्रह महीने में इस प्रतिमा का निर्माण का काम पूरा हुआ। इसकी ढलाई चीन में की गई और करीब 1600 टुकड़ों में प्रतिमा को भारत लाया गया। जिसके बाद भारत में इसे असेंबल किया गया।