दिल्ली, गुरुग्राम में बारिश ने फिजा में घोली ठंडक, 15 प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को बारिश के लिए जारी किया यलो अलर्ट, दिल्ली, NCR, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी, उत्तर की ओर से आ रही हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Updated: Feb 03, 2022, 06:40 AM IST

Photo Courtesy: skymet weather
Photo Courtesy: skymet weather

दिल्ली। देश के विभिन्न प्रदेशों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी जारी की है। केंद्रीय मौसम केंद्र ने 3 और 4 फरवरी को दिल्ली, NCR, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिनभर बादल छाए रहेंगे। राज्यों में वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्यों में वेर्स्टन डिस्टरबेंस की एक्टिविटी की वजह से मौसम में परिवर्तन होगा। गुरुवार सुबह से दिल्ली गुरुग्राम समेत NCR रीजन में बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं का दौर भी जारी है। 

दरअसल बुधवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश हुई है, इसकी वजह से उत्तर की ओर से आ रही हवाओं में हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से घाटी में ठिठुरन बढ़ी है। यही वजह 4 और 6 फरवरी को भी मौसम के मिजाज बिगड़ने के आसार हैं।

और पढ़ें: शिवराज सिंह ने बीजेपी एमएलए से क्यों कहा, ढ़ोल बजाओ

इन दिनों एक वेदर सिस्टम ईरान और अफगानिस्तान पर सक्रिय है। जिसकी वजह से पश्चिमी राजस्थान पर एक साइक्लान बना है, वहीं पूर्वोत्तर बांग्लादेश में भी एक चक्रवात बना हुआ है। भारत में केरल से कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। ये चारों सिस्टम गुरुवार से वातावरण में नमी बढ़ाने का काम करेंगे। इसकी वजह से मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 3  फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश होने से पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़केगा। अभी दिन-रात में कड़ाके की ठंड से अभी थोड़ी राहत है। भोपाल,इंदौर, जबलपुर, रीवा समेत अधिकतर जिलों में पारा 10 डिग्री से ज्यादा है। जबकि ग्वालियर, रायसेन और बैतूल में 7 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 फरवरी तक बारिश होने की आशंका है। इसके बाद पारा 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा जिससे एक बार फिर तेज ठंड पड़ेगी। बताया जा रहा है कि इस साल 14 फरवरी तक कड़ाके की ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने  लोगों को अपने स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने को कहा है।