गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट की छत ढहने से एक महिला की मौत, बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

सेक्टर 109 में पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के छठे फ्लोर की छत गिरी, कई फ्लोर्स को पहुंचा नुकसान, खाली कराया गया अपार्टमेंट, SDRF और NDRF की मदद से हुआ रेस्क्यू

Updated: Feb 11, 2022, 05:34 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

गुरुग्राम। हरियाणा के शहर गुरुग्राम के सेक्टर 109 में बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जिस अपार्टमेंट की छत गिरी है उसमें सेंट्रल वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एके श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सुनीता श्रीवास्तव रहते थे। इस हादसे में सुनीता की मौत हो चुकी है। उनके पति मलवे में दबे हुए हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अपार्टमेंट खाली करवा दिया है।

गुरुवार देर रात यहां अपार्टमेंट के छठे फ्लोर की छत का हिस्सा गिरा था। अपार्टमेंट की छत गिरने से उसके नीचे के 5-6 मंजिले और गिर गई हैं। जिसके बाद बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई। हादसे की खबर पाकर राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस बुलाई गई। मामला बिगड़ता देख SDRF और NDRF की टीमों की मदद ली गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया है कि SDRF और NDRF की टीमों के साथ-साथ प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में जुटा हुआ है। वे घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। रहवासियों की शिकाय तपर अपार्टमेंट के बिल्डर अशोक सोलोमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

और पढें : Kamal Nath PCC Chief रहेंगे या नहीं, जानिए कब होगा फैसला

सेक्टर 109 स्थित  पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की यह बिल्डिंग 22 मंज़िला है। यहां के टावर D का एक हिस्सा ढह गया है। इसका निर्माण 5 साल पहले 2018 में हुआ था। इस हाउसिंग कॉम्पलेक्स में तीन अन्य टावर भी हैं। इस टावर में 4 बेडरूम अपार्टमेंट है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा गुरुवार रात हुआ। घटना के बाद बिल्डर के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यहां काम करने वाली सोसायटी पर बिल्डिंग के रखरखाव में लापरवाही का आरोप है।