Work From Home नहीं आसान, दुल्हन झल्लाकर बोली सर आज मेरी शादी है मैं ये काम नहीं कर पाऊंगी

शादी के दिन दुल्हन बनकर वर्क फ्रॉम होम करने की मजबूरी, परेशान होकर ब्राइड ने बॉस को ही कर दिया इनकार, सोशल मीडिया पर छा गया दुल्हनिया का मजेदार वीडियो, सोशल मीडिया पर बोले लोग कैसा खडूस बॉस है शादी के दिन भी काम करवा रहा है

Updated: Jan 27, 2022, 08:30 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

कोरोना महामारी के दौर में बड़ी संख्या में लोग घरों से काम कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम का चलन करीब दो साल से जारी है। मल्टीनेशल कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को दोबारा घर से काम करने को कहा है। एक तरफ जहां लोग घर से काम करके कोरोना से सुरक्षित हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग इससे तंग भी आ गए हैं। वर्क फ्रॉम होम की वजह से लोगों को छुट्टियों में भी ऑफिस का काम करना पड़ता है। इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली जब एक दुल्हन को उसकी शादी के दिन काम करने पर मजबूर कर दिया गया। पार्लर में तैयार होती दुल्हन ने पहले तो लैपटॉप लेकर काम किया फिर मेकअप करवाया। लेकिन जब दोबारा किसी काम के लिए कहा गया तो उसका गुस्सा अपने सीनियर पर फूट पड़ा। दुल्हन ने कहा इस वर्क फ्रॉम होम ने तंग कर रखा है। सर मैं ये काम आज नहीं कर पाउंगी, आज मेरी शादी है। बारात दरवाजे पर खड़ी है।

इस वीडियो को सोनल ठाकुर नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्क फ्रॉम होम ने लोगों का क्या हाल कर दिया है। इससे कर्मचारी कितना परेशान हैं। WFH के चक्कर में लोगों की छुट्टियों पर असर पड़ रहा है।

और पढ़ें: डंबल वाली दुल्हन देख नेटिज़न हुए हैरान, बोले इनका पति कहलाएगा असली हिम्मत वाला

इस वीडियो पर नेटिजंस मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा है कि कहीं मेरे साथ ऐसा हुआ तो, वहीं एक यूजर ने दुल्हन को बेचारी कहा है। किसी ने लिखा है कि क्या तुमने शादी के लिए छुट्टी नहीं ली। कोई कह रहा है कैसा खडूस बॉस है शादी के दिन भी काम करवा रहा है। एक यूजर लिखते हैं कि फोन काटने पर तुम्हारे 50 रुपए कटेंगे। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।