इंदौर की शान

होलकर राजवंश के शहर इंदौर की कृष्णापुरा छत्री बहादुरी और साहस को चित्रित करती है। 1800 के दशक के उत्तरार्ध में छत्रियों का निर्माण होलकर शासकों की स्मृति में किया गया था।

Publish: May 29, 2020, 02:05 AM IST

1. होलकर शासकों की स्‍मृति चिह्न कृष्‍णापुरा छत्री

कृष्णापुरा छत्री इंदौर शहर की खूबसूरत वास्तुकला में से एक है। राजवाड़ा के पास होलकर शासकों के अंतिम संस्कार स्थल पर इनका निर्माण किया गया था। यहां लाइट शो इनकी खूबसूरती को बढ़ा देता है। इन छत्रियों में एक कृष्ण मंदिर भी है जो रानी के लिए बनाया गया था।