MP Cabinet Expansion : इमरती देवी दूसरी बार बनी मंत्री

किसान की बेटी ने राजनीति में दिखाया दमखम, दूसरी बार कैबिनेट मंत्री

Publish: Jul 03, 2020, 12:13 AM IST

शिवराज सरकार में इमरती देवी को स्थान मिला है, वे दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनी हैं। सिंधिया समर्थक इमरती देवी कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकीं हैं। वे कांग्रेस छोड़ सिंधिया समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुई हैं।

  इमरती देवी एक गरीब किसान परिवार से हैं। इमरती भी अपने ही गांव में मजदूरी करती थीं। शादी के बाद इमरती राजनीति में सक्रिय हुईं। 1997 में कांग्रेस से जुड़ी। 2004 में ग्वालियर जिला पंचायत की सदस्य बनीं। 2008 में डबरा से विधायक बनीं। 2013 में डबरा से ही 34 हजार से अधिक वोटों से जीतकर दोबारा विधायक चुनी गईं। वर्ष 2005 से निरंतर ब्लाक कांग्रेस डबरा की अध्यक्ष रही। इमरती देवी वर्ष 2008 में 13वीं विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुई।

वर्ष 2008 से 2011 तक पुस्तकालय समिति की सदस्य और वर्ष 2011 से 2014 तक महिला एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की सदस्य रही। इमरती देवी अनुसूचित जाति/जनजाति हित रक्षा संघ की संरक्षक भी रही। इमरती देवी वर्ष 2013 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुई। वर्ष 2018 में तीसरी बार 15वीं विधानसभा में जिला ग्वालियर के डबरा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुई।

दतिया के ग्राम चरबरा में 14 अप्रैल 1975 को जन्मी इमरती देवी हायर सेकण्ड्री पढ़ीं हैं। ये एक किसान परिवार से हैं। इमरती देवी की महिला उत्थान, समाज-सेवा, पर्यटन-स्थलों के भ्रमण में विशेष रूचि है। इमरती देवी वर्ष 1997-2000 तक जिला युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहीं। वर्ष 2002-2005 में जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं किसान कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री, वर्ष 2004-2009 में जिला पंचायत ग्वालियर की सदस्य, कृषि उपज मंडी ग्वालियर की संचालक एवं सदस्य रही।