Corona : 24 घंटों में सबसे ज्यादा 9,983 नए मामले

भारत विश्व के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में अब पांचवें स्थान पर आ गया है।भारत ने स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है।

Publish: Jun 08, 2020, 11:22 PM IST

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,983 नए मरीज मिले हैं वहीं 206 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में एक दिन में यह अबतक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में अबतक कुल 2,56,611 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें 7,135 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 1,25,381 है। राहत की बात ये है कि देशभर में अबतक कुल 1,24,095 मरीज इस महामारी जंग जीतकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं।

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से अबतक के सबसे ज्यादा रेकॉर्ड नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार पिछले 24 घंटे में 206 लोगों की मौत हुई है। इस महामारी ने भारत में अबतक कुल 7,135 लोगों की जान ली है। दुनियाभर में इस महामारी से अबतक 68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं वहीं 3 लाख 97 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

 

भारत विश्व के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में अब पांचवें स्थान पर आ गया है। इसी के साथ भारत ने स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में सबसे आगे अमेरिका है जहां तकरीबन 20 लाख लोग इस महामारी के चपेट में आए हैं, जिसमें एक लाख बारह हजार से ज्यादा लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है।