Lockdown 5.0 : लॉकडाउन 5.0 में ज्‍यादा छूट, खुलेंगे बाजार

coronavirus india : लॉकडाउन 5.0 में ज्यादा छूट होगी। गोवा ने 15 दिन और लॉकडाउन जारी रखने का सुझाव दिया है। 

Publish: May 30, 2020, 12:47 AM IST

Photo courtesy : indian express
Photo courtesy : indian express

Lockdown 4.0 खत्‍म होने में दो दिन बचे हैं। Lockdown 5.0 में क्‍या छूट दी जाएगी और राज्‍य इसके लिए कितना तैयार हैं यह जानने के लिए गृह मंत्री अमित शाह लॉक डाउन को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की। अब तक लॉकडाउन के सभी चरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही राज्यों के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए मुखातिब होते थे। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री से सामंजस्य बैठाने का ज़िम्मा गृह मंत्री को सौंपा गया है।

गृह मंत्री ने कोरोना संकट के दौर में सभी मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों कि स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है। गृह मंत्री ने गुरुवार को राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों से राज्यों की स्थिति जानने के साथ साथ लॉक डाउन के बारे में राय भी मांगी। लॉक डाउन का चौथा फेज अब खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से बात कर राज्यों की स्थिति की समीक्षा की।

सूत्रों के अनुसार ज्यादातर राज्य केवल कंटेनमेंट जोन में ही सख्ती चाहते हैं। इसका अर्थ यह है कि राज्यों में लॉकडाउन 5.0 में ज्यादा छूट होगी। ज्यादा बाजार खोले जाएंगे। आवागमन आसान होगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 15 दिन और लॉकडाउन जारी रखने का सुझाव दिया है। 

 

 

गृह मंत्री की राज्यों के मुख्यमंत्री से की गई बात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉक डाउन 5.0 की गाइडलाइन को जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है। कोरोना के मामले देश भर में लगातार बढ़ ही रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की संभावना अधिक नज़र आ रही है। लॉकडाउन बढ़ाया जाता है, तो लॉकडाउन के पांचवे चरण में रियायतें कितनी दी जाएंगी और गतिविधियों को लेकर कितनी छूट दी जाएगी इसको लेकर अभी असमंजस की स्थिति बरकार है। जल्द ही इसको लेकर घोषणा हो जाएगी।