Mizoram Earthquake : भूकंप से दहला उत्तर पूर्व का इलाका

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। माली नुकसान के निशान। PM Modi ने दिया मदद का आश्वासन 

Publish: Jun 23, 2020, 08:48 PM IST

नॉर्थ ईस्ट भूकंप के झटकों से दहल उठा है। मिज़ोरम में महज़ बारह घंटों के अंतराल में दो बार भूकंप आया। शनिवार शाम को भी मिज़ोरम और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई थी। लेकिन रविवार सुबह मिजोरम में उससे भी बड़ा भूकंप महसूस किया गया। 5.3 तीव्रता वाले इस भूकंप में मिजोरम के घरों और सड़कों तक में दरार पड़ गई।

भूकंप का केंद्र मिज़ोरम के भारत -म्यांमार सीमा पर स्थित चंपई ज़िला बताया जा रहा है। हालांकि भूकंप से अब तक किसी भी प्रकार की जान माल की हानि होने की सूचना नहीं है। मिज़ोरम में रविवार सुबह 4.10 मिनट पर ये भूंकप के झटके मदसूस किए गए।

प्रधानमंत्री ने सीएम से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री ज़ोरमथंगा से बातचीत कर स्थिति का जायज़ा लिया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया और इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी है।ज़ोरमथंगा ने ट्वीट किया है 'मिज़ोरम में 12 घंटे के अंदर आए दो भूकंप पर चिंता जताई थी। नुकसान का आकलन संबंधित विधायक और ज़िला प्रशासन ने किया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीएम ने सहयोग का आश्वासन देने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

देशभर में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं 

हाल के दिनों में देशभर में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट के अलावा गुजरात में भी 14 जून को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दो महीनों में 12 दफा भूकंप आ चुके हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने तो लगातार भूकंप आने के बाद दिल्ली सरकार से भूकंप आने पर निपटने के लिए इंतजाम करने के लिए भी कहा है। और इसकी जानकारी भी मांगी है।