नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया है। CJP ने जंतर-मंतर पर मौजूद लोगों से वापस घर लौटने की अपील की है। सीजेपी नेतृत्व ने कहा कि सरकार से हमारी सारी मांगें मान ली है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ समय बाद सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रतिनिधि के बीच शनिवार को एक और बैठक हुई। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई बैठक में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने किया, जबकि सीजेपी प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल हुए।

मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्रियों के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेपी ने ऐलान किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और अब वो अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं। सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग सुबह में मान ली गई है। अब अन्य मांगों को लेकर सरकार ने मंगलवार तक पूरे होने का भरोसा दिया है।

इस दौरान सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं। उधर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। लाखों की संख्या में युवा नाच-गाकर अपने आंदोलन के सफल होने का जश्न मना रहे हैं।