नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के आक्रोश और विपक्ष के भारी दबाव के बीच आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इस पर राहुल गांधी ने छात्रों को शाबाशी दी है और कहा है कि मोदी सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।
राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
राहुल गांधी ने इस दौरान छात्रों के दो अन्य मांगों को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि 2 मांगें अभी भी बाकी हैं। प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है। इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। डरो मत।
उधर, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में केंद्र सरकार और CJP नेतृत्व के बीच तीसरे दौर की बैठक जारी है। केंद्र सरकार की ओर से मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह बैठक में शामिल हैं और CJP प्रवक्ताओं के साथ बातचीत जारी है। CJP ने भी स्पष्ट किया है कि उनकी अन्य मांगें अभी बाकी है और उसे पूरा हुए बगैर वे धरने से नहीं उठेंगे।