भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है। खुद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इसकी पुष्टि की है। विक्रांत भूरिया ने एमपी यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर होने वाली किसी भी गतिविधि से सावधान रहने के लिए कहा है। 

विक्रांत भूरिया ने अपने फेसबुक पेज पर युवा कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक होने की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उस पर होने वाली किसी भी गतिविधि से आप सभी सावधान रहें।

एमपी यूथ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर करीब बारह बजे अरबी भाषा में एक ट्वीट किया गया है। इसके साथ ही हैकर ने ट्विटर हैंडल की कवर फोटो भी बदल दी है। कवर फोटो पर MR X की तस्वीर लगाई गई है।

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि ट्विटर हैंडल को बहाल करने की कोशिश जारी है। यूथ कांग्रेस और ट्विटर की टीम ट्विटर हैंडल को बहाल करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही हैकिंग के सोर्स का भी पता लगाया जा रहा है।