सतना। मशहूर डांसर सपना चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ आई। सपना चौधरी की तबीयत इतनी नासाज़ हो गई कि उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराने तक की नौबत आ गई। हालांकि इलाज के कुछ समय बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सपना चौधरी सतना में होने वाले अपने एक कार्यक्रम के सिलसिले में मध्य प्रदेश पहुंची थीं। रविवार देर रात उन्हें अचानक पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। जिसके बाद सपना चौधरी ने रीवा के संजय गांधी अस्पताल का रुख किया। 

संजय गांधी अस्पताल पहुंचने के बाद सपना चौधरी को डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। सपना चौधरी के अस्पताल में एडमिट होने की खबर जल्द ही फैल गई। हालांकि कुछ ही देर में सपना चौधरी का चेकअप कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद सपना चौधरी अपने होटल की ओर वापस चली गईं।