अंबिकापुर। अंबिकापुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां के मेडिकल कॉलेज के पास से एक नवजात बच्चे को जिंदा दफना दिया गया। बच्चे का आधा शरीर मिट्टी में दफन था, उसका सिर मिट्टी से बादर नजर आ रहा था। पास से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के कराहने की आवाज सुनी। लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां नवजात था, लोगों ने वहां से बच्चे को निकाला। इस दौरान बच्चे की सांसें चल रही थीं, लोगों ने बच्चे के बारे में पुलिस को खबर दी और फिर उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

दुधमुंहे बच्चे को जिंदा दफनाने की वजह से उसकी मौत हो गई। जिसने भी इस मंजर को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चंद कदम दूरी पर ही एक मंगल भवन है। यहां पर बड़ी मात्रा में मलबा और कचरा पड़ा रहता है। जहां पर किसी निर्दयी शख्स ने बच्चे को दफना दिया था। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों को बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

और पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने Amit Shah को क्यों कहा Thank You

जब काफी देर तक जब बच्चे के की आवाज आती रही तो कुछ लोगों ने पास जाकर देखा। वहां उसे दफन देख उनके होश उड़ गए। शायद दफनाने वाले को बच्चे पर थोड़ा रहम आ गया होगा इसलिए उसने सिर नहीं दफनाया था। अब पुलिस पिछले 2 -3 दिनों में जन्मे बच्चों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है। मणिपुर चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है मामले की जांच जारी है। इलाके में बच्चे को किसने दफनाया इस बात का पता लगाने के लिए इलाके में लगे CCTV खंगाले जा  रहे हैं।