दिग्विजय सिंह ने Amit Shah को क्यों कहा Thank You
ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'
अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं
अमित शाह को दिग्विजय सिंह ने दी बधाई
संत रविदास के जन्मदिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई और धन्यवाद दिया है। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि शाह ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को भी इस पर अमल करना चाहिए और किसानों के पुराने बिलों को माफ करते हुए मुफ्त बिजली देना चाहिए।
BJP नेता चंदा लक्ष्य पूरा करने में जुटे
संगठन को चलाने भाजपा समर्पण निधि के लिए अभियान चला रही है। लक्ष्य पूरा करने की होड़ में नेता जमीन के जालसाजों से भी पैसे लेने में पीछे नहीं हट रहे। मामला इंदौर का है। खजराना में सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटने के आरोपी ने भी दो लाख रुपए दिए हैं। विधायक के पास उसके यहां से चेक पहुंचे हैं। यहां जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों से 5 लाख का चंदा मिलने की खबर है।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने hijab पर दिया विवादित बयान
हिजाब पर जहां देश भर में बहस छिड़ी हुई है इसी बीच भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सनानत धर्म में महिलाओं की पूजा होती है। लेकिन, जिनके घरों में बहन का नाता नहीं है। जिनके घरों में बुआ-मौसी की लड़की, पिता की पहली पत्नी की लड़की... सबसे शादी कर सकते हैं, उन्हें घर में हिजाब पहनना चाहिए। वहीं उन्होंने हिजाब की तुलना खिजाब से की और कहा कि बुढ़ापे को छिपाने के लिए महिलाएं हिजाब पहनती है।