अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस की रौनक लौटाने का काम किया है। दिवाली के मौके पर रिलीज अक्षय कुमार की फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन भी कमाई का दौर जारी है। फिल्म ने पांचवें दिन 100 करोड़ के क्लब में जगह बना ली है। कोरोना काल में 100 करोड़ कमाई करने वाली यह दूसरी फिल्म है।  इससे पहले 2020 में अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी ने 100 करोड़ की कमाई की थी।



पहले दिन से ही फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन 26.29 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन हुआ था। इंडियन बॉक्स ऑफिस में अब तक फिल्म ने 102.81 करोड़ रुपए कमाई करके 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। तरण आदर्श ने ट्वीटर पर कमाई की लेखा जोखा पेश किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म ने दूसरे दिन 23.85 करोड़, तीसरे दिन 26.94 करोड़ और चौथे दिन 14.51 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 





 



दिवाली के ठीक दूसरे दिन रिलीज फिल्म को लंबे वीक एंड का फायदा भी मिला। 5 नवम्बर को भारत में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। सूर्यवंशी फिल्म को पंजाब में विरोध का समाना करना पड़ा है। वहां के थिएटर्स से फिल्म को हटा दिया गया है। सूर्यवंशी विश्व के 66 देशों में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। विश्व स्तर पर 28 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इस कलेक्शन को जोड़ने पर फिल्म की अब तक की कुल कमाई 130 करोड़ से ज्यादा हो गई है।



सूर्यवंशी में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, सिकंदर खेर, जैकी श्रॉफ, जावेद जाफरी अहम किरदारों में हैं। फिल्म के डायरेक्ट रोहित शेट्टी हैं। फिल्म में सिंघम और सिंबा याने अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में नजर आए हैं।