भज्जी के नाम से फेमस क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उनके यहां बेटे का जन्म हुआ है। अब उनकी बेटी को उसका छोटा भाई मिल गया है। दूसरी बार पिता बने हरभजन ने अपनी फैमिली कंप्लीट होने की खुशी फैंस से शेयर की है। उन्होंने बताया है कि शनिवार को उनकी पत्नी गीता ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। भावुक होते हुए उन्होंने ईश्वर और फैंस का शुक्रिया किया है। उन्होंने बताया है कि गीता और उनका न्यू बॉर्न बेबी दोनों स्वस्थ्य हैं। गीता ने भी सोशल मीडिया पर खुशखबरी जाहिर करने के लिए वीडियो शेयर किया है।



 





 



सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार करते हुए भज्जी लिखते हैं कि "हमारा हाथ थामने के लिए एक नया छोटा हाथ आ गया है। उसका प्यार हमारे लिए बेहद भव्य और सोने की तरह बेशकीमती है। उन्होंने बेबी को ईश्वर का एक अद्भुत उपहार बताया है।





हरभजन इमोशनल होते हुए कहते हैं कि हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारी लाइफ अब कंप्लीट हो गई है। हेल्दी बेबी देने के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। भज्जी ने कहा है कि वे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने अपने सभी फैंस और वेलविशर्स के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया किया है। साथ ही लिखा है कि "ब्लेस्ड विद ए बेबी बॉय, शुकर ए तेरा मालका।"






 



सोशल मीडिया पर गुड न्यूज आते ही बधाइयों का तांता लग गया है। इस पोस्ट पर भज्जी के दोस्त, फैंस, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों ने खुशी जाहिर करते हुए हरभजन और गीता को बधाई दी है। बधाई देने वालों में शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। गीता और भज्जी ने 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर में शादी की थी, उनकी एक 5 साल की बेटी भी है, जिसका बर्थ डे 27 जुलाई को आने वाला है, हिनाया अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है।





  गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने अपनी फिटनेस रिजीम फालों किया था, वे रेग्यूलर योग करती थीं। 



 






 



गीता करीब 10 साल तक बालीवुड में एक्टिव रही हैं। उन्होंने साल 2006 में फिल्म दिल दिया है से डेब्यू किया था, उनके साथ इमरान हाश्मी नजर आए थे।