भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन सड़क हादसे के शिकार हो गए। यह हादसा भोपाल के 74 बंगला इलाके में उस समय हुआ जब वे अपने सरकारी निवास से कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हुए थे। दुर्घटना में विधायक के साथ उनके पीएसओ को भी चोटें आई हैं। विधायक को टांके लगाए गए हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक अपने सरकारी निवास से कांग्रेस कार्यालय जाने के लिए निकले थे, तभी उनका ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हादसा हो गया। सूचना पाकर पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह ने मौके पर पहुंचे और घायल विपिन जैन को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में खुद मौजूद रहकर उन्होंने विपिन जैन का इलाज कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी विपिन जैन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सिद्धांता (रेडक्राॅस) अस्पताल पहुंचे। इस दौरान चिकित्सकों से उनके उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बताया जा रहा है कि विधायक जैन मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के खिलाफ चुनाव आयोग के सामने धरने पर कांग्रेस विधायक जा रहे थे, इसी बीच हादसे का शिकार हो गए।