मुंबई। बॉलीवुड की बेबो एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वजह है एक गुड न्यूज। एक बार फिर करीना कपूर और सैफ अली खान मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। तैमूर के बाद अब एक बार फिर उनके घर नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। इस खबर की पुष्टि सैफ अली खान की पीआर टीम ने की है। जल्द ही बालीवुड से सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं।

सैफ की पहली बेटी सारा का आज बर्थडे है। इस खास मौके पर उन्होंने करीना के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी फैंस को दी है। सोशल मीडिया पर करीना और सैफ को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

 

करीना कपूर की प्रेग्नेंसी के चर्चे लंबे वक्त से चल रहे थे। जिसपर अब मुहर लग गई है। सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी की थी, जिसके चार साल बाद दिसम्बर में तैमूर पैदा हुए थे। तैमूर दिसम्बर में चार साल के होने वाले हैं। पटौदी खानदान के नया वारिस के आने की खबर के बाद से ही फैंस बेहद खुश हैं।