स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की लवली और टैलेंडेड वाइफ धनाश्री वर्मा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। धनाश्री ने कृति सेनन की फिल्म मिमी के गाने परमसुंदर पर अति सुंदर परफार्मेंस दी है। जिसे देखकर फैंस उनकी डांसिंग स्किल्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनकी फिटनेस और अदाओं पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

 इस वीडियो में धनाश्री ने ब्लैक कलर का लहंगा कैरी किया है। टॉप पर एम्ब्रायडरी है, जबकि लहंगा सिंपल रखा है। उन्होंने बाल कर्ल कर खुले रखे हैं, उन्होंने सिंपल ज्वैलरी पहनी है। उनके डांस स्टेप्स और फेस एक्सप्रेशन कमाल नजर आ रहे हैं। उनका डांस सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस उनकी तारीफ करते हुए तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि भाभी जी क्या बात है। एक फैन ने लिखा है जरा स्लो डांस किया करें। किसी ने फरमाइश की है कि अगला वीडियो चहल के साथ बनाएं। अब तक इस डांस को डिफरेंट प्लेटफार्म्स पर 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

धनाश्री पेशे से डेंटिस्ट हैं, उन्हें डांस का भी काफी शौख है, वे अपने कोरियोग्राफ किए गाने अपने यू ट्यूब चैनल पर डालती रहती है।

सोशल मीडिया पर उनके डांस को फैंस खूब पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। क्रिकेट युजवेंद्र चहल और धनाश्री ने पिछले साल ही शादी की है। धनाश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अपने डांस वीडियो औऱ फोटोज शेयर करती रहती हैं।