भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में आईएएस के घर को नुकसान करने की घटना सामने आई है। दरअसल आईएएस मंजूषा राय के मकान पर कुछ अज्ञात गुंडों द्वारा अचानक जेसीबी लेकर पहुंचे और तोड़फोड़ करना शुरू किया। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ा गया।। मामला जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसे लेकर यह कार्रवाई हुई है।
यह घटना शुक्रवार को भोपाल की दानिशकुंज कॉलोनी का है। आईएएस मंजूषा राय शिक्षा विभाग में उप प्रमुख है। उन्होंने बताया कि करीबन 40 से अधिक गुंडे घर के बाहर लगा दिए गए। वहीं घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल यहां पहुंचे। उनके घर की बाउंड्रीवाल और घर में रखें सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। दरअसल दोनों पक्षों में लड़ाई 1800 स्क्वायर फीट पर बने मकान की एग्रीमेंट, रजिस्ट्री और नामांतरण से संबंधित हैं। जो राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है।
यह भी पढ़ें: MSP पर मूंग खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 अगस्त करे सरकार, दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र
अधिकारियों ने पहले तो दोनों पक्षों को समझाश दी। लेकिन उनके पीछे हटने के बाद जेसीबी चला मकान को ध्वस्तीकरण करना शुरू किया गया। मामले में अफसर राय ने बताया कि 2010 में मकान 41 लाख रुपए का एग्रीमेंट किया था और इसका भुगतान अकाउंट से किया था। इसके बाद भी बावजूद जब भी जरूरत पड़ी लाखों रुपए ट्रांसफर किए। हम 2011 से इस मकान में रह रहे है।
उन्होंने आगे जानकारी दी की हितेश बटेजा नामक शख्स के द्वारा 17 मार्च 2025 को नामांतरण किया गया। 10 जून को रजिस्ट्री करवाई गई। जिसकी जानकारी हमें नहीं दी बताई गई। आईएएस ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस और अधिकारियों से की है।