इटारसी। मध्यप्रदेश में 15 मई तक टोटल लॉकडाउन है, बावजूद इसके बहुत से लोग इस लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। इटारसी में एक महिला ने सड़क पर जमकर हंगामा कर दिया। दरअसल कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक महिला अपनी गाड़ी से सड़क पर जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे रोका और उसके घर से बाहर होने का कारण पूछा। उसने कहा कि एक महीने से घर में बंद हैं घूमने जा रहे हैं।



 





दरअसल पुलिस प्रशासन यहां रोको-टोको अभियान चला रहा है। जिसके तहत सड़कों से गुजरने वालों से पूछताछ की जा रही है। सड़क पर एक तेज रफ्तार महिला स्कार्पियो से जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे रोका तो महिला आग बबूला हो गई। जब SDM और तहसीलदार ने उनसे बात करने की कोशिश की तो वह चिल्लाने लगी। और उल्टा पुलिस और प्रशासन को उनकी ड्यूटी समझाने लगी, वहीं महिला का युवा बेटा अपनी मां को रोकने की नाकाम कोशिश करता रहा, लेकिन महिला इतने गुस्से में थी कि वह कुछ सुनने को ही तैयार नहीं थी।





तहसीलदार और SDM  से बदतमीजी करती रही। उसका हंगामा देख सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया और तो और पुलिस और प्रशासन को खरी खोटी सुनाई। महिला इटारसी के एलकेजी कॉलोनी की निवासी बताई जा रही है। गाड़ी रोकने से नाराज महिला ने SDM और वहां तैनात तहसीलदार से भी बदजुबानी की। बदतमीजी की हद इतनी की वह अफसरों पर चिल्लाने लगी। जिसके बाद उस महिला को थाने ले जाया गया और लॉकडाउन उल्लंघन करने पर चालान काटा गया। काफी देर बाद लोगों के समझाने पर महिला ने SDM से माफी मांगी। सोशल मीडिया पर महिला के हंगामें का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।