जबलपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री घनघोरिया को निमोनिया होने के कारण पूर्व मंत्री असवस्थ चल रहे हैं। 61 वर्षीय घनघोरिया को तबीयत खराब होने के चलते आज एयर एम्बुलेंस के ज़रिए जबलपुर से दिल्ली ले जाया जा सकता है। ताकि डॉक्टरों की निगरानी में घनघोरिया के स्वास्थ्य की देख रख बेहतर ढंग से हो पाए। हालांकि गनीमत है कि घनघोरिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल पूर्व मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है। 



कमल नाथ ने स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली 

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने लखन घनघोरिया के स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनके स्वास्थ्य के बारे में कुशल क्षेम जाना। इसके साथ ही प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी घनघोरिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मिश्रा ने ट्वीट किया है कि 'पूर्व मंत्री श्री लखन घनघोरिया जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।





बता दें कि लखन घनघोरिया जबलपुर पूर्वी विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए हैं। लखन घनघोरिया कमल नाथ सरकार में सामाजिक न्याय एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री रह चुके हैं।