लॉक डाउन की सख्‍ती के बीच मध्य प्रदेश के दमोह में एक बार फिर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जबेरा थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया गया है। रेप करने के बाद भी दरिंदे बाज नहीं आए। रेप के बाद दरिंदों ने मासूम की आंखें भी फोड़ डाली और हाथ पैर बांधकर खेत में फेंक दिया।  बच्ची की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने जमकर तीखा विरोध जताया है।



भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने इस घटना पर सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने ट्वीट कर घटना पर दु:ख जताया है।