भोपाल। राजधानी भोपाल में कचरा बैग पर राजा भोज की आकृति बने होने का मामला गरमा गया है। शहर में कचरा उठाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले बैग पर राजा भोज की आकृति लगी हुई है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। जबकि नगर निगम इसे अपना लोगो बता कर पल्ला झाड़ रहा है। 



कांग्रेस के नेता व्रजेंद्र शुक्ला ने कचरे के बैग पर राजा भोज की आकृति आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि नगर निगम भोपाल ने अपने प्रचार अभियान के चक्कर में राजा भोज को कचरे की पन्नी पर छाप दिया। नगर निगम द्वारा राजा भोज का अपमान किया जाना घोर निंदनीय है। संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 





दूसरी तरफ इस मामले में नगर निगम का पक्ष भी मीडिया में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नगर निगम की दलील है कि कचरा बैग पर बनी राजा भोज की आकृति नगर निगम का लोगो है। स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु जा दिशानिर्देश में लोगो लगाना अनिवार्य किया गया है। इंदौर शहर में भी कलेक्शन बोरियों पर नगर निगम का लोगो लगा हुआ है।