जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दुर्गा पंडाल में करंट फैलने से हादसा हो गया। इनमें दो बच्चे झुलस गए जिनकी मौत हो गई। दरअसल यह बच्चे अपने दोस्तों के साथ पंडाल के अंदर गेम्स खेल रहे थे हालांकि कुछ बच्चे बच गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
घटना बुधवार रात तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स की है। दोनों बच्चे बरगी हिल्स के पास रहते थे। दरअसल यहां एक लोहे के पाइप में करंट फैल गया था जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चे छिटककर दूर गिर गए। दोनों आरती में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान आयुष झारिया, उम्र (8) साल, वेद श्रीवास उम्र (10) है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
यह भी पढ़ें: MP के राष्ट्रीय उद्यानों और टाइगर रिजर्वों में सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर बैन, 500 से 5 हजार तक वसूला जाएगा जुर्माना
बता दे दोनों बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम आज होगा। वहीं लोग निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को 2- 2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
मृतक वेद श्रीवास के पिता विपिन श्रीवास ने कहा कि यह हादसा समिति और बिजली विभाग के कारण हुआ। विपिन ने इनके उपर लापरवाही के आरोप लगाए।