मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शशिकला ने 88 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।बताया जा रहा है मुंबई स्थित कोलाबा में दोपहर 12 बजे उनका आकस्मिक निधन हुआ। उन्होंने 70 के दशक में पॉपुलर अभिनेत्री के रूप में अपने आप को पेश किया था। उनके चाहने वाले उनके अभिनय के दीवाने हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था। उन्होंने अपने जिंदगी मे कई उतार चढ़ाव देखे। संघर्ष के दौरान उन्होंने क़भी पीछे मुड़कर नही देखा। 

गौरतलब है कि शशिकला को बचपन से ही नाचने गाने का शौक था। उनके पिता का व्यापार था। पिता के व्यापार ठप होने के बाद शशिकला ने काम की तलाश में मुंबई आईं। वहाँ उनकी मुलाकात नूरजहाँ से हुई और नूरजहां ने अपने पति शौकत रिजवी से मुलाक़ात कराई। उन दिनों शौकत रिज़वी जीनत फ़िल्म बना रहे थे।ज़ीनत फ़िल्म में शशिकला को काम मिला। यह शशि कला की पहली फ़िल्म थी।

इसके बाद शशि कला ने तीन बत्ती चार फूल, हमजोली, चोरी चोरी, नील कमल,सरगम जैसी अनेक फिल्मों में अभिनय किया।फ़िल्मो के साथ शशिकला ने  टीवी सीरियल में भी काम किया। मशहूर सीरियल सोनपरी में फ्रूटी की दादी के रोल में उन्हें ख़ूब सराहा गया।साल 2007 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरुस्कार से नवाजा गया।