जयपुर। राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस ने सड़क पर उतरने की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा है की भाजपा  राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस षड़यंत्र के खिलाफ शनिवार 25 जुलाई की सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा।



राजस्थान में राजनीतिक संकट के 15 वें दिन एक तरफ मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेस विधायक सोमवार को विधानसभा सत्र की माँग को लेकर राज्यपाल से मिले हैं। राज्यपाल ने अब तक सत्र को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। अपनी माँग को लेकर कांग्रेस विधायक राजभवन में धरने पर बैठ गए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत मीडिया से कह चुके हैं कि सरकार के आग्रह के बावजूद ‘ऊपर से दबाव’ के कारण राज्यपाल विधानसभा का सत्र नहीं बुला रहे हैं। कांग्रेस अब इस लड़ाई को सड़क पर ले जाने का मन बना चुकी है।





 



कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा सत्र बुलाने की मांग पूरी होने तक डटे रहने का फैसला किया है। राजभवन में टेंट मंगवा लिए गए हैं। वहीं राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि विधिक से कानूनी राय लेने के बाद ही विधानसभा का सत्र बुलाने की इजाजत दे पाएंगे।