नई दिल्ली। कांग्रेस देशभर में संगठनात्मक फेरबदल कर रही है। इसी क्रम में पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठन युवा कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उदय भानु चिब को इंडियन यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। चिब श्रीनिवास बी वी की जगह लेंगे।
उदय भानु वर्तमान में यूथ कांग्रेस के महासचिव के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। साथ ही एनएसयूआई के भी राज्य प्रमुख रह चुके हैं। फ्रंटल संगठनों में नेतृत्व का उनका काफी अनुभव है। ऐसे में उनकी नियुक्ति से युवा कांग्रेस में नई दिशा और ऊर्जा आने की उम्मीद है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस ने संगठन में भीराज्य को बड़ी तवज्जो दी है। राज्य के मतदाताओं के लिए भी पार्टी की ओर से यह एक बड़ा संदेश है।