भारत मेरी आत्मा है, लंदन में मेरा दिल है ये कहना है बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर का, जो अपने बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रहती हैं। हाल ही सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सात समंदर पार उनके ब्यूटीफुल घर में मॉर्डन स्टाइल और इंडियन हेरिटेज की झलक देखने को मिली। सोनम को जितना भारतीय विरासत से प्यार है, उतना ही उनके घर में आधुनिकता को जगह दी गई है। उनका घर किसी महल से कम नहीं दिखाई दे रहा। 

सोनम ने अपने घर में उन प्यारे-प्यारे तोहफों को भी करीने से सजाया है जो उनकी मां ने उन्हें गिफ्ट किए हैं। सोनम की मानें तो उन्हें देखकर वे लंदन में मुंबई और दिल्ली को महसूस कर सकती हैं।

अक्सर फैंस को उत्सुकता रहती है कि उनके चहेते स्टार्स कैसी लाइफ जीते हैं। उनके घर कैसे होते हैं। शायद यही वजह है कि अनिल कपूर की बेटी औऱ दामाद ने अपने घर की सैर करवाने का मन बनाया। अब सोशल मीडिया पर उनके घर की फोटोज वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

सोनम को फैशन क्वीन कहा जाता है, लेकिन अब उनका आलीशान घर देखकर उन्हें होम डेकोरेशन क्वीन कहा जा रहा है। लंदन में सोनम ने अपने घर को खूबसूरती से सजाया है, फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

फैंस उसे जन्नत जैसा खूबसूरत घर तक कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे चंद घंटों में ही हजारों व्यूज मिल चुके हैं। सोनम ने अपने घर के डाइनिंग एरिया से लेकर बेडरूम तक की फोटोज शेयर की हैं। उनके घर के शानदार इंटीरियर की तारीफ की जा रही है।