न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम ने भारत से सामने 181 रनों का टारगेट खड़ा किया था। इसके जवाब में भारत ने 6 विकेटों के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत की इस शानदार जीत में तिलक वर्मा की रनों की नाबाद पारी की अहम भूमिका रही थी।
मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उस दौरान क्रीज पर उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी निराशाजनक रही थी। टीम ने 50 रनों के भीतर ही अपने शुरुआती तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इनके बाद बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और बेवन जेकब ने मिलकर पारी संभाली और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें:फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना के दो विमानों की टक्कर, चारों पायलट की मौत
शुरुआती तीन विकेटों के गिरने के बाद टीम लड़खड़ा गई थी। इस दौरान ग्लेन फिलिप्स मैदान में आए और 43 गेंदों में 70 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के देखने को मिले थे। इनके अलावा बेवन जेकब ने इनका साथ देते हुए शानदार बल्लेबाजी की और टीम के लिए 58 रनों की पारी खेली। दोनों की 116 रनों की शतकीय साझेदारी के बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 180 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी तब उनकी शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। टीम के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 14 तो अभिषेक शर्मा 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। वहीं, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे।
हालांकि, शुरुआती 4 विकेटों के गिरने के बाद बल्लेबाज तिलक वर्मा क्रीज पर उतरे और नाबाद रहकर 26 गेंदों में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। बल्लेबाज नमन धीर ने उस दौरान उनका साथ देते हुए 31 रन बनाए थे लेकिन वह मिशेल सैंटनर का शिकार बन गए थे। इनके बाद नितीश कुमार रेड्डी क्रीज पर उतरे और तिलक के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें:देवास में जहरीली शराब से 20 दिन में 13 लोगों की मौत का दावा, प्रशासन ने किया इनकार
जीत के साथ ही टीम इंडिया के लिए यह मैच एक और मामले में खास रही थी। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने करीब 1,434 दिनों (4 साल) के बाद अपना इंटरनेशनल विकेट हासिल किया। उन्होंने किवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल को आउट किया था। हालांकि, टीम में उनकी वापसी 17 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ही हो गई थी लेकिन वह मैच बारि के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद उन्हें 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मौका दिया गया था लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।