देश के सफलतम क्रिकेटरों में शुमार विराट कोहली की सोशल मीडिया पर भी गजब की फैन फॉलोइंग है। अपने क्रिकेट से फैंस का दिल जीतने वाले विराट कोहली ने एक और कारनामा अपने नाम किया है। इंस्टाग्राम पर उनके 150 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी के साथ वे भारत और एशिया की पहली हस्ती बन गए हैं, जिनकी इंस्टाग्राम पर इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं वे दुनिया की चौथी खेल हस्ती हैं जिनकी फैन फॉलोइंग 150 मिलियन है।

 

 खिलाड़ियों की लिस्ट में रोनाल्डो टॉप पर हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 237 मिलियन फॉलोअर्स हैं, सेकेंड पोजीशन पर लियोनल मैसी हैं उनके 260 मिलियन फॉलोअर्स हैं, थर्ड पोजीशन पर नेमार हैं, जिनके 1585 मिलियन फॉलोअर्स हैं, अब 150 मिलियन के साथ विराट चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने यह आंकडा हासिल कर लिया है।

वे दुनिया के 23वीं हस्ती हैं जिनके इतने फालोअर्स हैं। इससे पहले भी वे चौथे खिलाड़ी थे जिनकी दुनिया में इतने फॉलोअर्स हैं। इसी साल मार्च में विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले सेलीब्रिटी बने थे। वहीं बात करें विराट की वाइफ अनुष्का की तो उनके 52.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के 67.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि विराट अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 1 करोड़ की कमाई करते हैं। वहीं विराट कोहली स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपए लेते हैं। कहने का मतलब है कि विराट सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं।