Whitney Wolfe Herd सबसे कम उम्र की सेल्फमेड अरबपति बन चुकी हैं। महज 31 साल की उम्र में उन्होंने यह ऐतिहासिक काम किया है। वे अमेरिकी डेटिंग एप बंबल की सीईओ और को फाउंडर हैं। इस कंपनी में व्हिटनी वोल्फ की 12 प्रतिशत हिस्सेदारी है। गुरुवार को उनकी कुल संपत्ति 1.5 बिलियन डॉलर थी, जो कि शुक्रवार को 1.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई।  



बंबल अब अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड हो चुकी है। IPO में शुरुआती कीमत 43 डॉलर थी, लेकिन कुछ ही वक्त में शेयर के भाव बढ़कर 76 डॉलर प्रति शेयर हो गए।





व्हिटनी वोल्फ हेर्ड ने अमेरिका के टेक्सास में बंबल की नीव रखी थी। वे डेटिंग एप टिंडर की को फाउंडर रह चुकी है। बंबल की शुरुआत 2014 में हुई थी। उसके बाद व्हिटनी वोल्फ ने टिंडर कंपनी छोड़ दी थी। आज की तारीख में बंबल विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली डेटिंग ऐप मानी जाती है। इसके देश दुनिया में करोड़ों यूजर्स हैं। बंबल यूजर्स को इंटरैक्ट करने की सुविधा मुहैया करता है। IPO  में लिस्टेड होते ही व्हिटनी वोल्फ हेर्ड दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति महिला बन गई हैं।



अपनी खुशी का इजहार व्हिटनी वोल्फ ने सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘आज बंबल एक सार्वजनिक कंपनी बन गई है।



 





उन्होंने इसका श्रेय 1.7 बिलियन फर्स्ट मूव्स को दिया। हमारे ऐप पर बहादुर महिलाओं ने किया है। सभी महिलाओं ने व्यवसाय की दुनिया में हमारे लिए मार्ग प्रशस्त किया है। वोल्फ ने इसके लिए सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है।