बॉलीवुड में पीरियड फिल्मों का चलन नया नहीं है। यहां समय-समय पर पौराणिक और ऐतिहासिक फिल्में बनती रहीं हैं। थलाइवी की सफलता के बाद अब कंगना को खुश होने की एक और वजह मिल गई है। वे माता सीता पर बन रही फिल्म में सिया का रोल निभाती नजर आंएगी। इसकी पुष्टि खुद कंगना ने सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर कर फैंस को  खुश खबरी दी है। खबरों की मानें तो सीता- द इनकारनेशन में सिया को लव-कुश की मां के एंगल से दिखाया जाएगा। फिल्म में प्रभास कुमार राम के रोल में होंगे।

कंगना से पहले करीना कपूर के नाम पर चर्चा हो रही थी। लेकिन लोगों ने करीना के खान होने पर सवाल उठाया था और कहा था कि माता सीता के किरदार के साथ उन्हें देखना पसंद नहीं करेंगे। अब मेकर्स ने कंगना के नाम पर मुहर लगा दी है। मेकर्स का मानना है कि यह फिल्म पौराणिक कथाओं को देखने का नजरिया बदलने का काम करेगी।

हाल ही में 10 सितंबर को कंगना की फिल्म थलाइवी रिलीज हुई है। जिसमें वे तमिलनाड़ू की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व एक्ट्रेस जे जयललिता के दमदार रोल में नजर आई हैं। लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कंगना 5वीं बार भी नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं। 

इससे पहले कंगना को 4 बार  नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं केंद्र वे पद्मश्री से भी सम्मानित की जा चुकी हैं। सीता के किरदार के लिए कंगना ने 12 करोड़ मांगे थे, लेकिन कंगना इसके लिए कितनी फीस लेंगी इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। बता दें कि कंगना की फिल्म धाकड़ और तेजस जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कंगना जितनी बेबाक हैं उतनी ही मेहनती भी हैं। वे किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत करती हैं।  

और पढ़ें: कंगना रनौत नहीं ऐश्वर्या राय थीं जयललिता की पसंद, सिमी ग्रेवाल ने किया खुलासा

झांसी की रानी पर बनी फिल्म मणिकर्णिका में भी उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई थी। अब फैंस एक बार फिर उन्हें ऐतिहासिक किरदार में देखने को बेताब हैं।