करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान जो भी करें वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें तैमूर योग करते दिखाई दे रहे हैं। तैमूर योगा मैट पर लेटे हुए स्ट्रेचिंग कर रहे हैं। करीना ने फोटो के साथ एक मजेदार कमेंट किया है, उन्होंने लिखा है कि योग के बाद स्ट्रेचिंग कर रहे हो या नींद के बाद स्ट्रेचिंग कर रहे हो, समझ नहीं आ रहा है।
करीना कपूर फिटनेस फ्रीक हैं, वे फिट रहना पंसद करती हैं। कुछ महीनों पहले ही उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। और अब वे अपना वेट कम करने में जुट गई हैं। कुछ दिनों पहले वे एक जिम के बाहर नजर आई थीं। क्योंकि अब मुंबई में कोरोना केसेज बढ़ रहे हैं, ऐसे में अब वे घर पर ही योग और एक्सरसाइज कर रही हैं। अपने साथ वे अपने बेटे को भी इंगेज करके रखती हैं, बेटे को भी फिट रहने की ट्रेनिंग दे रही हैं। जिसका फोटो उन्होंने फैंस के लिए पोस्ट किया है जहां तैमूर पिंक कलर की योग मैट पर लेटे नजर आ रहे हैं और स्ट्रेचिंग कर रहे हैं, उन्होंने सफेट टी शर्ट और नीले शार्ट्स पहन रखे हैं। उन्होंने बड़ा क्यूट सा फेस बना रखा है।
तैमूर की इस तस्वीर पर फैंस और कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। लोगों को तैमूर की मासूमियत पंसद आई है, सभी सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं।
करीना सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.4 मिलियन फालोउर्स हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी लाइफ के अपडेट्स देती रहती है।
कुछ दिनों पहले तैमूर की होली की तस्वीर छाई हुई थी। वहीं उनकी कुकीज वाली पिक भी लोगों ने खूब पसंद की थी।