विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका का चेहरा देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। उनकी बेताबी का इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी वे कहीं जाते हैं कैमरे की निगाहें उन्हीं पर टिकी रहती हैं। बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका में क्लिक की गई उनकी बेटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला था। तभी विराट कोहली ने हॉफसेंचुरी लगाई। मैच के दौरान विराट कोहली ने जश्न मनाया। इस दौरान दर्शकों में उनकी लवली वाइफ अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ मौजूद थीं। अनुष्का ने वामिका के साथ विराट कोहली का हौसला बढ़ाया और वेव किया। उस दौरान विराट ने अपना जाना पहचाना बैट वेव करने जैसा रिएक्शन दिया। दोनों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद कपल ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर लोगों से अपनी प्राइवेसी मेंटेन करने की अपील की है।
उन्होंने अपील की है कि उनकी बेटी की फोटो कहीं पब्लिश ना की जाएं। कपल पहले भी इसी तरह की अपील कर चुका है।वामिका अपनी मां अनुष्का की तरह सुंदर है, लोग उन्हें सुपर क्यूट कह रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें छोटी अनुष्का बताया है।
हाल ही में वामिका ने अपना पहला बर्थ डे मनाया था। वामिका अपने पेरेंट्स के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। विराट कोहली और अनुष्का पहले भी मीडिया से अपील कर चुके हैं कि उनकी बेटी की तस्वीर ना खीचें, वो चाहते हैं कि जबतक वामिका खुद इतनी बड़ी ना हो जाए कि वह इन चीज़ों को समझ पाए तब तक वो इससे बचना चाहते हैं।