अक्सर देश दुनिया से सबसे अमीर लोंगों की खबरें पढ़ने और देखने को मिलती है। आज आपको मिलवा रहे हैं, दुनिया के सबसे अमीर बच्चे से। यह बच्चा 9 साल का है और नाइजीरिया के लागोस में रहता है। इनका नाम मोम्फा जूनियर है। इनके पेरेट्स नाइजीरियाई इंटरनेट सेलिब्रिटी इस्माइलिया मुस्तफा है। 9 साल के मोम्फा को देश दुनिया की लग्जरी का शौक है। वे प्रिंस की तरह रॉयल लाइफ जीते हैं। वे अक्सर दुनिया की नामी गिरामी और महंगे ब्रांड्स के कपड़ों में नजर आते हैं। उन्हें अक्सर वर्साचे और गुच्ची जैसे ब्रांडों के स्टाइलिश और डिजाइनर कपड़े पहने देखा गया है। उनके पास उनकी अपनी सुपरकारों का बेड़ा है, जिसमें दर्जनों गाड़ियां हैं।

इंस्टाग्राम पर मोम्फा के 29,800 फॉलोअर्स हैं। जिसमें वे अपनी एक से बढ़कर एक स्टाइलिश फोटोज शेयर करते रह हैं। कभी वे पर्सनल जेट के अंदर खाना खाते नजर आते हैं तो कभी कार में बैठकर पोज देते हैं। सबसे कम उम्र का अरबपति बच्चा अपनी छोटी बहन के साथ अपने पिता के इंस्टाग्राम पर नजर आता रहता है।

प्राइवेट जेट, सुपर कार्स उन्हें उनके पिता से गिफ्ट में मिले हैं। रिचेस्ट चाइल्ड मोम्फा के पास अपना पहला Mansion 6 साल की उम्र से है। मोम्फा जूनियर को उनके जन्मदिन पर उनके पापा ने सुपर कार गिफ्ट की तो उन्होंने सोशल मीडिया पर उसकी झलक दिखाई औऱ पिता का शुक्रिया किया।

मोम्फा के सुपरकार्स के कलेक्शन में यलो फरारी, रोल्स-रॉयस व्रेथ, बेंटले फ्लाइंग स्पर भी शुमार हैं। मोम्फा के पिता ने 2018 में पहली हवेली गिफ्ट की थी। जिसकी कीमत करोड़ों में थी।सोशल मीडिया पर मोम्फा ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें वे Bentley Flying Spur के बोनट पर बैठे वहीं एक अन्य फोटो में वे रेड कलर की Lamborghini Aventador के सामने नजर आ रहे हैं।