नई दिल्ली। कोरोना से जद्दोजेहद कर रहे भारत के लिए पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश ने अपने बॉर्डर बंद कर दिए हैं। भारत में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के चलते बांग्लादेश ने एहतियातन यह फैसला लिया है। 26 अप्रैल से भारत के लिए बांग्लादेश के बॉर्डर बंद हो जाएंगे। दो हफ्तों तक बॉर्डर बंद रहेंगे। 

हालांकि इस दौरान माल ले लदे वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित नहीं रहेगी। भारत के लिए सीमा बंद करने की पुष्टि बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन और गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने की है। विदेश मंत्री ने कहा कि हम कुछ समय के लिए भारत के साथ अपनी सीमा बंद कर रहे हैं। हमने भारत में तेज़ी से बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर यह फैसला लिया है। 

वहीं गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा कि उच्च अधिकारियों ने सीमा को बंद करने का फैसला किया है। भूमिमर्ग के जरिए लोगों का आवागमन 26 अप्रैल से बंद रहेगा। हालांकि बांग्लादेश ने पहले ही भारत के साथ उड़ान सेवाओं रोक लगा रखी है। बांग्लादेश ने 14 अप्रैल से भारत के साध उड़ान सेवाओं पर रोक लगा दी थी।