कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चिरंजीवी ने महज़ 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। चिरंजीवी सरजा कन्नड फिल्मों के मशहूर अभिनेता थे। चिरंजीवी को सांस सम्बन्धी दिक्कत होने के बाद राजधानी बेंगलुरु के जयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। चिरंजीवी साउथ फिल्मों के मशहूर एक्शन हीरो अर्जुन सरजा के भतीजे थे।



साउथ Film industry सदमे में, अनिल कुंबले ने जगाया शोक



कन्नड एक्टर चिरंजीवी सरजा ने बहुत जल्दी दुनिया को अलविदा कह दिया। चिरंजीवी के इतनी जल्दी दुनिया से चले जाने के बाद उनके फैन्स सदमे में हैं। चिरंजीवी के प्रशंसक इस खबर को पचा नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका हर प्रशंसक श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रियामणि और एक्टर विकास नायक ने भी चिरंजीवी के यूं अकस्मात चले जाने पर शोक जताया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच व कप्तान अनिल कुंबले ने भी कन्नड के मशहूर एक्टर की असमय मृत्यु पर दुख जताया है। अनिल कुंबले ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि - ' चिरंजीवी सरजा की मृत्यु से बहुत दुखी हूं। एक युवा टैलेंट हम सबके बीच से बहुत जल्दी चला गया। एक्टर को विनम्र श्रद्धांजलि।'