उज्जैन। छत्तीसगढ़ की बीजेपी नेत्री उज्जैन में ठगी का शिकार हो गई। 28 साल की गायत्री साहू के खाते से चंद मिनटों में 40 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। छत्तीसगढ़ के कोटा निवासी महिला नेता अपनी बहन के साथ महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची थीं। महाकाल दर्शन के बाद उन्होंने अपना SBI कार्ड  ICICI बैंक के ATM पर यूज किया था। उन्होंने वहां से दो बार में 3500 रुपए निकाले थे। गायत्री साहू का कहना है कि अगले ही दिन दोपहर में उनके खाते से 5 हजार रुपए निकलने का मैसेज आय़ा।

ऐसा उनके साथ चंद मिनटों में कई बार हुआ और वे कुछ कर पातीं उनके खाते से कुल 40 हजार रुपए निकलने गए। परेशान होकर महिला ने स्थानीय महाकाल थाने में शिकायत की महिला का आरोप है कि पुलिस ने केवल टालने की कार्रवाई की। उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें SBI बैंक भेज दिया गया। जहां पर मैनेजर ने गायत्री के खाते की जांच कर बताया कि उनके ATM के क्लोन के जरिए मंदसौर से पैसे निकाले गए हैं।

और पढ़ें:  पति ने पत्नी की हत्याकर शव को दफनाया, पति के अफेयर से परेशान बीवी कसती थी तंज

 महिला नेत्री ने पुलिस पर असहयोग का आरोप भी लगया है। उनका कहना है कि पहले इस मामले में पुलिस ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया था। ऊपर से दबाव आने पर एक्शन लिया गया है। महिला नेत्री को सलाह दी गई है कि वे इस मामले की शिकायत अपने गृह जिले में करवा दें। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।