भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा तेज़ी से बढ़ रहा है। संक्रमण बढ़ते देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र से लगी हुई सीमा सील करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ आने -जाने पर रोक लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा महाराष्ट्र से सटे जिलों में मालवाहक, आवश्यक सेवा, आपातकाल में आवाजाही के लिए अनुमति दी गई है।सीएम शिवराज ने कहा की राज्य में सभी लोगों को मास्क पहनना बेहद ज़रूरी है।मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।इसके अलावा उन्हें कुछ समय के लिए ओपन जेल में भी रखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य में जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं अग़र स्थिति नियंत्रण से बाहर होती है तो वे लॉक डाउन लगाने का फ़ैसला ले सकते हैं।उन्होंने कहा रविवार से कोई भी ज़िला लॉक डाउन लगा सकता है।

उल्लेखनीय है कि बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम, मेले आदि की अनुमति नही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में लॉक डाउन लगा है उन ज़िलों में टीकाकरण का काम जारी रहेगा।

गौरतलब है कि कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। देश मे कोरोना 93,000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।वहीं 24 घंटे में 513 मौतें हुई हैं।
महाराष्ट्र में 49,000 से ज्यादा एक दिन में नए मामले आए हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ में 5800 से ज्यादा नए कोरोना के केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बिगड़ती हालात देखर मध्यप्रदेश सरकार ने दोनों राज्यों की सीमाओं को सील करने का निर्णय लिया है।