इंदौर। सफाई के मामले में नंबर वन शहर इंदौर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजेंद्र नगर इलाके में एक औऱ सब्जी व्यापारी को लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। लोगों ने सड़क पर शव देखकर पुलिस को खबर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को शंका है कि आपसी रंजिश में हत्या हो सकती है। पुलिस को सब्जी व्यापारी के शरीर पर कई घाव मिले हैं।  

 इंदौर के सुदामा नगर का निवासी 42 साल का चंदन सब्जी बेचने का काम करता था। जिसके लिए थोक के भाव सब्जी खरीदने के लिए मंडी जा रहा था। मृतक अपने पिता और दो बेटियों के साथ रहता था, पति की मौत के बाद से ही उसकी पत्नी बेहाल है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें: विदिशा में तेज़ रफ्तार कार पलटने से तीन युवकों की मौत, दो घायल

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि व्यापारी केशरबाग ब्रिज से गुजर रहा था, तभी बदमाशों चाकू की नोक पर उसे रोका और लूट लिया। व्यापारी के विरोध करने पर उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। और उसके गले से सोने की चेन लेकर भाग गए।