राजगढ़। राजगढ़ में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर बौखलाए पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पत्नी और उसके प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। पुलिस ने पति और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह पूरी घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। राजगढ़ के सुठालिया गांव में संतोष नामक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था। संतोष पास के ही गांव नरी का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संतोष की प्रेमिका के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। 

दोनों को लाठी डंडों से पीटते हुए एक पेड़ में बांधा गया। जिसके बाद दोनों को जमकर पीटा गया। पेड़ से बांधकर दो लोगों को पीटे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक पिटाई करने वाले लोग वहां से जा चुके थे। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें पीटकर गए हैं। हालांकि बाद में पुलिस को पूरा माजरा समझ में आ गया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।