भोपाल| शहर के वल्लभ नगर इलाके में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले लिपस्टिक से दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय प्रियंका बमन की शादी दो महीने पहले ही कीविन नामक युवक से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, जो घरवालों को स्वीकार नहीं था। शादी के बाद से ही प्रियंका अपनी सास और नानी सास की प्रताड़ना का सामना कर रही थी। वे आए दिन ताने देती थीं और मानसिक रूप से उसे परेशान करती थीं।

पुलिस ने बताया कि प्रियंका के मायके वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसी आधार पर जांच की दिशा तय की जाएगी। मृतका के भाई निशांत का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्रियंका ने आत्महत्या की या उसे मारकर फंदे पर लटकाया गया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई के अनुसार, प्रियंका कई बार यह बता चुकी थी कि उसकी सास और नानी सास उसे प्रताड़ित करती हैं और विवाह को स्वीकार नहीं करती थीं, क्योंकि उनका मानना था कि अगर अरेंज मैरिज होती तो बेटा दहेज लेकर आता।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, जगन्नाथ यात्रा के दौरान मस्जिद पर चप्पल फेंकी

दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में प्रियंका ने बेला दीदी (किराएदार), मम्मी (सास) और तनु दीदी को अपनी मौत का कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।