ग्वालियर। शहर में महिलाओं के प्रति अपराधों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सप्ताहभर में तीसरी बार महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 32 वर्ष की महिला को आरोपियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। महिला बाजार से अकेली लौट रही थी। तभी आरोपियों की नजर महिला पर पड़ी उन्होंने उसे घर तक पहुंचाने का ऑफर दिया। आरोपियों में से एक युवक महिला का परिचित थी। उसके कहने पर महिला उनकी गाड़ी में बैठ गई। फिर आरोपी उसे सूने मकान में ले गए। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और कहा कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने उसे 4 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने महिला को गंगापुर में 25 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक बंधक बनाकर रखा।

फिर वे महिला को ग्वालियर स्थित गोल पहाड़िया इलाके में छोड़ा और भाग खड़े हुए। वहां से भागते हुए महिला किसी कदर अपने घर पहुंची और परिजनों से सारी घटना बताई। महिला ने अपने परिवार के साथ ग्वालियर के बिलौआ थाने केस दर्ज करवाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कायमाबी हासिल कर ली है।

और पढ़ें: हजीरा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग का विरोध, व्यापारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान मोनू जाटव और अनिल वाल्मीकी के तौर पर हुई है। महिला मोनू को पहले से जानती थी। उसने उस पर भरोसा किया और उसकी गाड़ी में बैठ गई थी। वहीं इससे पहले 26 जनवरी को ग्वालियर में भोपाल की एक युवती से सिटी सेंटर के एक होटल में दो दोस्तों ने गैंगरेप किया था। वहीं 28 जनवरी को डबरा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दो लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था। शासन प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।