भागलपुर/पटना। बिहार के भागलपुर के नवगछिया में गंगा नदी में एक नाव पलट गई। उस समय नाव में पचास लोग सवार थे। एक की नदी में डूबने से मौत हो गई है। जबकि दस लोग जैसे तैसे नदी तैर कर बाहर निकल आए हैं। 



प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया के तिनटंगा दियारा के पास एक नाव में पचास लोग सवार होकर जा रहे थे। सभी लोग नदी पार कर खेती करने जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग नदी किनारे जुट गए हैं। लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल है। 



ताज़ा जानकारी के मुताबिक़ प्रशासन को इस दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। लेकिन खबर लिखे जाने तक बचाव दल दुर्घटना स्थल तक नहीं पहुंचा है। 



कांग्रेस कार्यकर्ता हर संभव सहायता का प्रयास करें : राहुल गांधी 





कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भागलपुर की घटना पर अत्यंत दुःख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की अपील की है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया है, 'भागलपुर में हुई नाव दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि लापता यात्रियों की जल्द खोज व इलाज हो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि सहायता का हर संभव प्रयास करें।'