मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मध्य प्रदेश के सभी मजदूरों का बस और रेल का किराया कांग्रेस पार्टी देगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश का पूरा पालन करेंगे।

दरअसल अलग अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए ट्रेन और बस का किराया वसूलने की बात सामने आ रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इन मजदूरों का किराया कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने बयान जारी कर सभी मजदूरों का किराया देने की बात कही है।